Posts

लड़ना

Image
#लड़ना लड़ना अर्थात् हिम्मत न हारना अपने दुश्मन की आँख में आँख मिलाकर डटे रहना लड़ना... अर्थात् भयभीत न होना जब हमारी आवाज़ दबाई जाये हमें चूप रहने को कहा जाये तब हमारा दहाड़ उठना लड़ना... अर्थात् न्याय की आवाज़ बुलंद करना तलवार को म्यान में रखना और कलम की नोक से सत्य का लावा उगलना अर्थात्... श्याही से शैतानों की व्यवस्था श्याह करना सारे रास्ते बंद हो तब हथियार उठाना हर ज़ोर हर जुल्म प्रत्येक दमन के विरुद्ध लड़ना... अर्थात् विद्रोही होकर प्रतिकार करना हम वक्त से लड़ते हैं हम दूसरों से लड़ते हैं हम अपनों से लड़ते हैं जब जाग जाते हैं तब खुद से भी लड़ते हैं खुद से लड़ना... अर्थात् सत्य को स्थापित करना | #असकरन_दास_जोगी

सुनो जॉर्ज फ्लॉयड-2

Image
#सुनो_जॉर्ज_फ्लॉयड...! (2)   सुनो जॉर्ज फ्लॉयड ! अच्छा हुआ तुम भारतीय नही थे अगर भारत में होते तो तुम चुनावी हिन्दू होते सच कहूँ तो छोटी जाति का तुम्हारे जन्म लेने पर कुछ बड़ा बदलाव नही होता बस एक शोषित की संख्या बढ़ जाती तुम गरीब तो होते और साथ ही नीच भी तुम्हारे छूने मात्र से पानी का मटका,श्रेष्ठ वर्ण,मंदिर और भगवान की मूर्ति भी अशुध्द हो जाती जॉर्ज फ्लॉयड ! तुम्हारी गर्दन को एक श्वेत पुलिस सिपाही ने पैर से दबाकर तुम्हें मार डाला लेकिन तुम भारत में होते तो तुम्हें नग्न कर बेल्ट से मारा जाता सैंकड़ों की भीड़ तुम्हारी मॉब लीचिंग करती तुम्हें मानव मल खिलाया और पिलाया जाता और कारण यही कि तुम अछूत होते सुनो फ्लॉयड ! यहाँ अगर तुम सेना के सिपाही भी रहते और अपना व्याह रचाते तो तुम्हें घोड़ी चढ़ने नही दिया जाता तुम्हें संरक्षण लेना पड़ता भारतीय पुलिस से क्योंकि तुम शूद्र होते और संविधान तुम्हारे मानवीय अधिकारों की रक्षा करती जॉर्ज तुम्हें तो वहाँ "I Can't Breathe" कहने का अवसर भी मिल गया किन्तु यहाँ.... तुम्हें मारने के समय तुमसे अपने तथाक...

सुनो जॉर्ज फ्लॉयड-1

Image
#सुनो_जॉर्ज_फ्लॉयड....(1) गोरे और काले में जो भेदभाव पैदा करे ऐसे नस्लवाद का विरोध करना अच्छी बात है हम भी कहते हैं.... नस्लीय श्रेष्ठता का नस्लवाद मुर्दाबाद लेकिन मैं लानत भेजता हूँ हमारे उन भारतीय साहित्यकारों को जो अमेरिका के नस्लवाद का खुलकर विरोध कर रहे हैं खुद को काला कहते हुए लेकिन इनकी आँखों में मोतियाबिंद और अंधरौटी आने लगती है जब हम भारतीय जातिवाद का जिक्र करते हैं इनकी ज़ुबान सील जाती है बिल्कुल पिछवाड़े से खपे हुए पैंट की तरह ये हमारी तरह कभी कह नही सकते भारतीय जातिवाद मुर्दाबाद...??? अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की छटपटाहट को ये अच्छे से महसूस कर सकते हैं ये सुन भी सकते हैं इनके कानों में आती है फ्लॉयड की वह आवाज़ जो उसने तड़पते हुए कहा "I Can't Breathe" और ये फ्लॉयड की गर्दन की जगह पर अपने गर्दन को पाने का नाटक करते हैं फिर कहते हैं... गौरांग अमानुषता का सर्वनाश हो लेकिन ये भूल से भी नही कहते भारतीय जातिय श्रेष्ठता का सर्वनाश हो...??? इन्हें श्वेतों की श्वेत फासीवाद और अमानुषता वायरस लगती है लेकिन ये कैसे दोमुहें सांप हैं भारतीय ज...

भाग-2 : छद्म अम्बेडकरवाद क्या है ?

Image
धौंरा बाबा की कलम से....... भाग-2 : #छद्म_अम्बेडकरवाद_क्या_है ? आओ साथियों आपको आपकी ही भाषा में समझाते हैं , इस लेख में हम सबसे पहले सद्गुरु कबीर साहब को याद करते हुए आप लोगों को उनकी पंक्ति समर्पित करके लेख को आगे की ओर गति प्रदान करता हूँ - निंदक नियरे राखिए,आँगन कुटी छवाय | बिन पानी,साबुन बिना,निर्मल करे सुभाय || इन पंक्तियों का अर्थ सभी जानते और समझते हैं मुझे समझाने की आवश्यकता नहीं है | इस दोहे की मूल संदेश को कुछ साथी भूलकर  भाग-1 छद्म अम्बेडकरवाद क्या है ? यह पढ़कर बौखला गये | उनकी तर्कशक्ति धरा का धरा रह गया और मुझ पर न जाने क्या-क्या आरोप लगाने लगे और मेरे लिए अपशब्दों का भी प्रयोग किए चलिए उन्हें सादर धन्यवाद | एक बात और कुछ साथी छद्म का अर्थ ही नहीं समझ पा रहे थे छद्म को छ.ग. और छंद भी बोल रहे थे तो आपको बता दूँ छद्म का अर्थ असली रूप को छिपाना या छल करना होता है तो इस शब्द को उनके लिए लिखा गया है जो बाबा साहब के वास्तविक अम्बेडकरवाद को दबाना चाहते हैं | आगे आप लोगों को यह बताना चाहूँगा की मेरे आदरणीय परम मित्र #ब्लू_टाईगर_मनोज_लहरे_बेखबर_जी (अध्यक्ष : #भीम_...

हे शंख !

Image
#हे_शंख ! तुम्हारा बजना किसी के लिए अध्यात्म है तो किसी के लिए आडम्बर तुम्हें सुनने वाले झूम उठते हैं शांति महसूस करते हैं हे शंख ! किसी की समझ पर तुम्हारा कोई वश नहीं कुछ लोग कहते हैं तुम्हारे बजने पर समर में युध्द हुआ करती थी और तुम्हारे बजने पर युध्द विराम लगती थी तुमने बच्चों को अथाह आनंद भी दिया है तुमने समुद्र की गहराई देखी है तुम्हारी ध्वनि विकारों का उपचार भी है  तुम मुख से जन्म लेने वालों के मुख से भी बजते हो और दुनिया भर के सामान्य जन्म लेने वाले भी तुम्हें बजा सकते हैं क्योंकि तुम लौकिक हो अलौकिक नही उन्हें स्मरण में रखना चाहिए उन्हें बताओ शंख ! तुम मृत जीव के त्याज्य कवच मात्र हो मृत होने पर भी तुम्हारी उपस्थिति में वे शुध्द रहते हैं और बहुत से जीवित मनुष्यों के स्पर्श मात्र से वे अशुध्द हो जाते हैं ओ शंख ! क्या तुमसे निकलने वाली ध्वनि मात्र तुम्हें शुध्द कर देती है जो वे तुम्हें मुख से लगा लेते हैं ? हे शंख ! हम कुछ नहीं जानते तुम बताओ तुम मृत होकर भी शुध्द कैसे हो और वे जीवित होकर भी अशुध्द कैसे हैं  ? #असकरन...

भाग-1:छद्म अम्बेडकरवाद क्या है ?

Image
धौंरा बाबा की कलम से...  भाग-1 :#छद्म_अम्बेडकरवाद_क्या_है ? कुछ मित्र कह रहे थे कि आप अम्बेडकर साहब और अम्बेडकरवाद का विरोध क्यों करते हो ? तो आज मैं इस विषय को आप लोगों के समक्ष रखना चाह रहा हूँ और बताना चाहता हूँ कि भाई लोगों आप जितना अम्बेडकर साहब और अम्बेडकरवाद का सम्मान करते हैं मैं भी उतना ही दिल से सम्मान करता हूँ लेकिन किसी भी विषय को लेते हैं तो उसका लाभ हानि होता ही है वैसे ही अम्बेडकरवाद के साथ #छद्म_अम्बेडकरवाद भी जुड़ा हुआ है और वह हमारे लिए हानिकारक के साथ घातक है जो हमारे अस्तित्व पर प्रहार कर हमें खत्म करना चाहती है छद्म अम्बेडकरवाद बाबा साहब के महान सिध्दांतों,कार्यों,उध्देश्यों को गलत तरीके से प्रचारित कर लोगों को आपस में लड़ाने का कार्य कर रही है वह बाबा साहब को बदनाम कर रही है और मैं इसी छद्म अम्बेडकरवाद का विरोध करता हूँ | मैं आप लोगों के बीच कुछ बिन्दु रखने जा रहा हूँ जिसे छद्म अम्बेडकरवादी अपने विचार के प्रचार के दौरान अक्सर लोगों को ताने के रूप में कहते पाये जाते हैं और कोई भी सतनामी ऐसे वाक्यों को बर्दाश्त नहीं कर सकता | वे बिन्दु कुछ इस प्रकार से हैं ...

प्रकृति से प्रेम करो

Image
*#प्रकृति_से_प्रेम_करो* उन नये पत्तों का हृदय से स्वागत् है जो इस बार पतझड़ के बाद निकल आयेंगे... 😘 वे सबसे ज्यादा प्यारे और मासूम होंगे बिल्कुल हमारे अजन्मे बच्चों की तरह...😍 आज प्रकृति कितनी ज़हरीली लग रही है वे जब निकल आयेंगे तो देख लेना नई श्वास घोलेंगे हमारे आशियाने के आस-पास सुनो ! प्रकृति से प्रेम करो...💏 वे पत्ते जो पुराने हैं और पीले पड़ गये हैं उन्हें झड़ने से पहले न तोड़ें उन्हें हमारी देखभाल और प्रेम की आवश्यकता है बिल्कुल हमारे बुज़ुर्गों की तरह...(👥) उन तमाम पेंड़ पत्तों और प्राणियों से प्रेम करो जिन्हें प्रकृति ने सृजन किया है अन्यथा असंतुलन फैलने पर जब प्रकृति संतुलन स्थापित करेगी तब सबसे ज्यादा भरपाई मनुष्यों को ही करना होगा क्योंकि प्रकृति से खिलवाड़ हमने ही तो किया है न....🌍 *#असकरन_दास_जोगी*