Posts

सुरेश मूँछ जरूर रखेगा

 #सुरेश_मूँछ_जरूर_रखेगा इनकी ऐठती मूँछों में  एक रौब है  स्वाभिमान है  क्रांति और पूर्खों की विरासत है  इनके मूँछों की नोक  तुम्हारे जातिवादी गुब्बारों को  चूभकर धड़ाम से फोड़ देती है  और तुम आपे से बाहर हो जाते हो  हे जातिवादियों... तुम क्यों चाहते हो  कि तुम्हारे सामने  सुरेश झुककर चले  तुम्हें सलाम करे  वह मूँछ न रखे ?  यही न... कि वह तुम्हारे तथाकथित धर्म में  छोटी जाति से है  और तुम लोगों के हिसाब से  छोटी जाति के लोग  रौबदार जीवन नहीं जी सकते  तुम लोगों ने इसी कारण से  सुरेश पर हमला किया  तो सुन लो  देश संविधान से चलता है  तुम्हारे धर्म के अनैतिक और अमानवीय नियमों से नहीं  और हाँ.... तुम 11 क्या 11 करोड़ भी आ जाओ  हमला करने के लिए  तब भी... #सूरेश_मूँछ_जरूर_रखेगा और उसमें ताव भी देगा | #असकरन_दास_जोगी

सुप्त ज्वालामुखी

 #सुप्त_ज्वालामुखी नमक तो आप जानते ही हैं  लोग जिसका उपयोग  स्वादानुसार एवं आवश्यकतानुसार करते हैं बस हमें वही समझ लो तुमसे मैने सीखा है  अपनी उसूलों को न बदलना  किसी भी व्यक्ति को अपने लिए विशेष न मानना  और सबसे बड़ी बात  अपनी ज़िन्दगी अपने हिसाब से जीना  मुझे प्रयास करना होगा  इस रास्ते में चलने के लिए मैने तुमसे कभी कहा नहीं  यह कि तुम मुझसे प्रेम जताओ  प्रेम तो महसूस करने वाली बात है  किन्तु अब मैं महसूस करता हूँ कि  तुम्हारे जीवन में  मेरा कोई महत्व नहीं सुनो...  तुम मुझे नहीं समझती  मैं तुम्हें नहीं समझता  बस हम दोनों... ऐसा ही समझते हैं  लेकिन समझने के लिए  साथी का साथ भी तो हो और हाँ...  क्या हुआ अगर  तुम सिर्फ मेरे लिए बुरी हो  कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए  क्योंकि दुनिया की नज़र में  तुम अच्छी हो और तुम्हारी नज़र में मैं मूर्ख कपास जैसा जलना था मुझे  अंधेरे के लिए ऊजाला बनकर  मेरा दर्द कोई क्या जाने  खुद की ही आग में जल रहा हूँ मैं  एक सुप्त ...

अपनी करनी पार उतरनी

 कुछ कहावतों के साथ प्रयोग  #अपनी_करनी_पार_उतरनी तुम बाज की बच्ची हो  मुंडेर पर कहाँ उड़ सकती हो  गौरैया जानती हो...? मैं वही हूँ... मेरा घरौंदा घर में बनता है अभी दिल्ली दूर है  तुमसे नफ़रत की राह में  मैं खुद ही पत्थर रखूँगा  अपने सीने पर  तब तुम्हें सिर्फ वही लोग याद करेंगे  जो मतलबी हैं  एक तुम्हारे चले जाने से  कोई पहाड़ टूट नहीं जाएगा मुझ पर  और मेरी ज़िन्दगी में  कोई तूफान नहीं आ जाएगा  मैं शांत हूँ समन्दर की तरह  इसका मतलब यह नहीं  कि मुझमें ज्वार भाटा नहीं है सच कहूँ... तुमसे मिलकर ही जान पाया  यही कि  किस तरह  दूर के ढोल सुहाने होते हैं खैर...  तुम चिकने घड़े की तरह हो  जिसमें पानी नहीं ठहरता  मुझे भी याद होना चाहिए  यही कि... अपनी करनी पार उतरनी | #असकरन_दास_जोगी

दगा देवइया के नइ मिलय चिन्हारी

 #दगा_देवइया_के_नइ_मिलय_चिन्हारी इहाँ मया करइया कतको हें  दगा देवइया के नइ मिलय चिन्हारी  जीव म जीव डार देथें  हिरदे ल धड़का देथें  इहां खेल खेलइया कतको हें  दगा देवइया के नइ मिलय चिन्हारी... इहां मया करइया कतको हें.....(लड़का)  आँखी म आँखी मिला लेथें  झूठ ल सच बता देथें  इहां भरोसा म बंधइया कतको हें  दगा देवइया के नइ मिलय चिन्हारी...(लड़की) मयारू बर खुद ल भुला देथन  वोकर आगू पाछू दिन रात पहा देथन इहां मीठ मीठ गोठियइया कतको हें  मीठलबरी के नइ मिलय चिन्हारी  इहां मया करइया कतको हें....(लड़का) अंतस म कोनो ल बसा लेथन  सुख चैन अपन गवाँ देथन  इहां दवा देवइया कतको हें  दरद देवइया के नइ मिलय चिन्हारी इहां मया करइया कतको हें...(लड़की) ककरो आशा म रहिके,अंधमंधा जाबे | कलपत रइही जीवरा,फेर संसो म तैं सूखा जाबे | इहां संग देवइइया कतको हें... संग छोड़इया के नइ मिलय चिन्हारी...(लड़का) तन मन कोनो ल सँउप के,दुनिया अपन बना लेबे | लेके वादा संग जीये के,मन के मयारू बना लेबे | इहां वादा करइया कतको हें...  वादा टोरइया के नइ ...

दो पाटन के बीच

 #दो_पाटन_के_बीच लथपथ है हमारी सुबह  लथपथ है हमारी शाम खून के कतरे कतरे में  भय में जीवन क्या होता है  कोई पूछे हमसे  सत्ता चैन से सोती और बस्तर है बेहाल हमें स्कूल,उचित स्वास्थ्य व्यवस्था,रोजगार,सड़क,पानी,बिजली सब चाहिए  पर मिलता नहीं है  यहां लगने वाली कम्पनियां और सरकार  सिर्फ आश्वासन देते हैं जल,जंगल,जमीन आदिवासियों का अधिकार है  पहले हमें काट लो  फिर जंगल काटना  हमारे सीने से दिल निकाल लो  फिर पहाड़ों से खनिज निकालना और उसे लगाना... अपने शहरों और उद्योगपतियों के विकास में पुलिस की मुखबिरी के नाम पर  हमें नक्सली मारते हैं  और नक्सलियों के सहयोग के नाम पर  पुलिस मारते हैं  हम पीसे जा रहे हैं  गेहूँ में घून की तरह  दो पाटन के बीच राजभवन चुप है  मुख्यमंत्री निवास चुप है  विधानसभा चुप है  मिडिया चुप है  किन्तु हम कैसे चुप रह सकते हैं  अपने नरसंहार पर | #असकरन_दास_जोगी

सुनती कहाँ है दिल की

 #सुनती_कहाँ_है_दिल_की जब वह पूछती है  कैसे हो ? कैसे कहूँ यही कि  तुम बिन कितना बिखरा हुआ हूँ  किन्तु बस यही कहता हूँ  मैं मस्त हूँ...तुम कैसी हो ? मेरा जताना या बताना  उसे अच्छा न लगे  ख़याल रखता हूँ  हर बार चहकना या मुस्कुराना है  मुझे उसके सामने कहती है  हर बात कह सकते हो  पर सुनती कहाँ है  दिल की वह भावनाओं में नहीं बहती  यही तो कहा था उसने मुझसे  तभी तो अपनी भावनाओं को  उससे व्यक्त करने में झिझकता हूँ  क्या पता कद्र होगी या नहीं ? अब झूठ कहने की  लत लगने लगी है  अच्छा हूँ ,ठीक हूँ ,बढ़िया हूँ  और मस्त हूँ  क्या ख़ाक अच्छा हूँ,ठीक हूँ,बढ़िया हूँ और मस्त हूँ | #असकरन_दास_जोगी

वे कहते हैं

 #वे_कहते_हैं वेल सेटल लड़का चाहिए  किन्तु दहेज का विरोध करेंगे  पता है.... हमने किसी गरीब को कभी नहीं देखा  दहेज की मांग करते हुए वे कहते हैं  लड़के बिक जाते हैं  दहेज लेकर  फिर सरकारी नौकरी,बड़ा व्यवसाय,ज़मीन,जायदाद और पैसा देखकर  रिश्ते कैसे तय होते हैं  ? लड़की दहेज प्रताड़ना में  मर जाती है  लड़के झूठे केस पर सड़ते हैं जेल में  कोई बताये यह होता क्यों है  क्या एक हाथ से ताली बजती है ?? पैसे वाले लोग  आज भी... वैवाहिक परिसर,होटल और बड़े-बड़े गार्डनों को  बुक करके शादी व्याह कर रहे हैं  किन्तु एक गरीब आदमी  कभी अपने घर में  तो कभी किसी सामाजिक मंच में  आदर्श विवाह कर रहे हैं दहेज अपने इतिहास में  एक स्नेह प्रथा रही है  परन्तु... आपको पहचानना चाहिए  वर्तमान में दहेज  एक कुप्रथा,सामाजिक बुराई  और एक समस्या  किनके बीच है | #असकरन_दास_जोगी