सच कहूँ

 #सच_कहूँ...


उन्हें सच बोलना चाहिए 

जिन्हें झूठ सुनना पसंद नही 

मैं सच बोलने का...

प्रयास करता हूँ 


कुछ लोग 

बड़े जोर शोर से कहते हैं 

सच्चे का बोलबाला झूठे का मुँह काला

क्या वे सच में सच बोल पाते हैं ?


सच कड़वा होता है 

और कड़वा निगलना कठिन 

सच कहूँ...

सच सार्थक और सराहनीय होता है


हम यह भी कहते हैं 

सच पर आँच कहाँ

किन्तु सच्चे के साथ ही 

लोग तीन पाँच करते हैं


सच की राह में 

आह निकलना ही है 

किन्तु आपको पता होना चाहिए 

सच्चे का ही सम्मान होता है |


#असकरन_दास_जोगी

Comments