लड़ना

#लड़ना


लड़ना अर्थात्
हिम्मत न हारना
अपने दुश्मन की आँख में आँख मिलाकर डटे रहना
लड़ना...
अर्थात् भयभीत न होना

जब हमारी आवाज़
दबाई जाये
हमें चूप रहने को कहा जाये
तब हमारा दहाड़ उठना
लड़ना...
अर्थात् न्याय की आवाज़ बुलंद करना

तलवार को म्यान में रखना
और कलम की नोक से
सत्य का लावा उगलना
अर्थात्...
श्याही से शैतानों की व्यवस्था
श्याह करना

सारे रास्ते बंद हो
तब हथियार उठाना
हर ज़ोर हर जुल्म
प्रत्येक दमन के विरुद्ध
लड़ना...
अर्थात् विद्रोही होकर प्रतिकार करना

हम वक्त से लड़ते हैं
हम दूसरों से लड़ते हैं
हम अपनों से लड़ते हैं
जब जाग जाते हैं
तब खुद से भी लड़ते हैं
खुद से लड़ना...
अर्थात् सत्य को स्थापित करना |

#असकरन_दास_जोगी

Comments

Popular posts from this blog

दिव्य दर्शन : गिरौदपुरी धाम(छत्तीसगढ़)

पंथी विश्व का सबसे तेज नृत्य( एक विराट दर्शन )

खंजर