छोटी घटना

 #छोटी_घटना 


उत्तर प्रदेश में बलात्कार होना 

एक बड़ी घटना है 

लेकिन छत्तीसगढ़ में...

यह एक छोटी घटना है 


राजनैतिक गिध्द बनकर 

किस मामले को उठाना है 

और किस मामले को दबाना 

इन्हें अच्छे से आता है 

ये राजनेता जो ठहरे 


इन्हें दिखता नहीं 

पीड़ितों की शिकायत का 

एफ.आई.आर. दर्ज तक नहीं होता 

जब तक कोई सामाजिक आंदोलन न हो 


थानों में पीड़ितों से ज्यादा संरक्षण 

आरोपियों को मिलता है 

जेब जो गर्म करते हैं 

पता है न...?

टेबल के नीचे से 


न्यायाधीश को लोकसभा में जाना है 

पुलिस को पदोन्नति चाहिए

जाँच करने वाले डॉक्टर को नौकरी बचाना है 

मीडिया को लाख दो लाख का विज्ञापन चाहिए

सारे फाईल...

सत्ता के इशारे में तैयार होना है


बिना बीवी बच्चे वाले सत्ताधारियों की इतनी समझ कहाँ 

कि कहाँ क्या बोलना है 

सत्ताधारी मंत्री जी... समझना तो आपको चाहिए

आपके तो बीवी बच्चे हैं


बड़ी घटनाओं में न्याय की उम्मीदें कम है 

हमारी प्रार्थना है 

छोटी घटनाओं में कृपया न्याय दिलायें |


#असकरन_दास_जोगी

Comments

Popular posts from this blog

दिव्य दर्शन : गिरौदपुरी धाम(छत्तीसगढ़)

पंथी विश्व का सबसे तेज नृत्य( एक विराट दर्शन )

खंजर