जीवन में संघर्ष करना

 #जीवन_में_संघर्ष_करना 


अपने वजूद की तलाश करना 

अर्थात्... 

जीवन में संघर्ष करना 


हमारा व्यक्तित्व और ज्ञान 

अहम् से दूर हों 

सफलता और सम्मान 

तभी मिलता है 


आप तर्क करें कुतर्क नहीं 

क्योंकि प्रत्येक विषय में ज्ञान रखने वाले 

अपने आप को सर्वज्ञाता और सम्पूर्ण नहीं समझते


पता है... 

गुरु घासीदास जी ने भी कहा था 

मुझे किसी से छोटा या बड़ा न बतलाना 


सीखना,जानना एक सतत प्रक्रिया है

और आपको ज्ञान आपके अनुभव से मिलते हैं 

जितना आप पढ़ते हैं 

वह सब आधार सामग्री है


जो आधार सामग्री को समझते हैं 

वे ज्ञान तक जरूर पहुंचते हैं 

और जो ज्ञान को समझ कर धारण कर लिए 

उन्हें उनका वजूद मिल ही जाता है |


#असकरन_दास_जोगी

Comments

Popular posts from this blog

दिव्य दर्शन : गिरौदपुरी धाम(छत्तीसगढ़)

पंथी विश्व का सबसे तेज नृत्य( एक विराट दर्शन )

खंजर