उसकी दुनिया

 #उसकी_दुनिया


उसकी अपनी एक अलग दुनिया है 

उसके लिए धरती,पानी,हवा,अग्नि और आसमान अलग है 

पता नहीं वह किन तत्वों से बनी है 


सूरज,चांद,सितारे

पर्वत,पठार,नदी,झरनें और जंगल अलग है 

उसके लिए तो 

अलग से रात अलग से दिन होता है 

पता नहीं कब जागती है और कब सोती है


अपनी दुनिया में वह मस्त रहती है 

चिड़िया की तरह चहकती,उड़ती है 

पता है....

उसकी दुनिया में कोई भेद नहीं है

हमारी दुनिया में वह घूटन महसूस करती है और कैद में रहती है


उसके लिए 

रिश्ते नाते,मर्यादा,शिक्षा,

स्वाभिमान,अधिकार,न्याय 

और चरित्र ही अलग है 

उसे कोई पूछता ही नहीं 

तुम क्या चाहती हो


उसकी दुनिया 

उसके मन में है 

उसके एकांत में है 

उनके विचारों में है 

उसकी आज़ादी में है 

क्योंकि वह एक लड़की है 

हम उसे अपनी तरह मनुष्य थोड़ी न समझते हैं |


#असकरन_दास_जोगी

Comments

Popular posts from this blog

दिव्य दर्शन : गिरौदपुरी धाम(छत्तीसगढ़)

पंथी विश्व का सबसे तेज नृत्य( एक विराट दर्शन )

खंजर