एकाकी

 #एकाकी 


कितना संघर्षशील

और साहस से भरा होता है 

एकाकी होना 

अपने में मस्त होना पड़ता है 


स्वयं को 

और अपनी क्षमताओं को

पहचान देती है 

एकाकी होना 


एकाकी वही हो सकता है 

जिसमें रचनात्मकता,शोध,

कुछ नया करने की इच्छा 

और जो खुद को चाहता हो


एकाकी एक अभ्यास है 

मंथन से विकारों की मुक्ति की 

तब हम...

अपने सार स्वरूप में आते हैं


एकाएक हम एकाकी नहीं हो सकते 

त्यागना पड़ता है 

अपने द्वंद को


एकाकी 

शंति,सुकून और ज्ञान देकर हमें 

औरों से अलग बनाती है 

एकाकी ही एकांत है 

और एकांत वह संत है 

जिसके सानिध्य में 

हम देदीप्यमान होते हैं |


#असकरन_दास_जोगी

Comments

Popular posts from this blog

दिव्य दर्शन : गिरौदपुरी धाम(छत्तीसगढ़)

पंथी विश्व का सबसे तेज नृत्य( एक विराट दर्शन )

खंजर