उनके लिए

 #उनके_लिए


हमारा अपनत्व

उनके जीवन में 

बहुत देखे हैं 


हमारा समय 

उनके लिए 

पूरा जीवन खप गया क्या 


हमारी गिनती

उनके जीवन में 

तुम्हारे जैसे बहुत हैं 


हमारी अच्छाई 

उनके साथ 

औरों से अलग थोड़ी न हो 


हमारी उपस्थिति 

उनके लिए 

कोई बड़ी बात थोड़ी न है 


हमारा महत्व 

उनके जीवन में 

तुम कोई विशेष थोड़ी न हो 


हमारा प्रेम 

उनके लिए 

कई लोग करते हैं |


#असकरन_दास_जोगी

Comments

Popular posts from this blog

दिव्य दर्शन : गिरौदपुरी धाम(छत्तीसगढ़)

पंथी विश्व का सबसे तेज नृत्य( एक विराट दर्शन )

खंजर