वे कहते हैं

 #वे_कहते_हैं


वेल सेटल लड़का चाहिए 

किन्तु दहेज का विरोध करेंगे 

पता है....

हमने किसी गरीब को कभी नहीं देखा 

दहेज की मांग करते हुए


वे कहते हैं 

लड़के बिक जाते हैं 

दहेज लेकर 

फिर सरकारी नौकरी,बड़ा व्यवसाय,ज़मीन,जायदाद और पैसा देखकर 

रिश्ते कैसे तय होते हैं  ?


लड़की दहेज प्रताड़ना में 

मर जाती है 

लड़के झूठे केस पर

सड़ते हैं जेल में 

कोई बताये यह होता क्यों है 

क्या एक हाथ से ताली बजती है ??


पैसे वाले लोग 

आज भी...

वैवाहिक परिसर,होटल

और बड़े-बड़े गार्डनों को 

बुक करके शादी व्याह कर रहे हैं 

किन्तु एक गरीब आदमी 

कभी अपने घर में 

तो कभी किसी सामाजिक मंच में 

आदर्श विवाह कर रहे हैं


दहेज अपने इतिहास में 

एक स्नेह प्रथा रही है 

परन्तु...

आपको पहचानना चाहिए 

वर्तमान में दहेज 

एक कुप्रथा,सामाजिक बुराई 

और एक समस्या 

किनके बीच है |


#असकरन_दास_जोगी

Comments

Popular posts from this blog

दिव्य दर्शन : गिरौदपुरी धाम(छत्तीसगढ़)

पंथी विश्व का सबसे तेज नृत्य( एक विराट दर्शन )

खंजर