जन गण मन

 #जन_गण_मन.....


जन गण मन 

मर रहे हैं 

अधिनायक भी तो मरे 

फिर साथ ही साथ 

भारत भाग्यविधाता भी मरे 

जब जन गण मन ही नहीं रहेंगे 

तो ये जीकर क्या करेंगे ?


कोरोना मार रही है 

भूख मार रही है 

चिकित्सा की अव्यवस्था मार रही है 

सिस्टम की ख़राबी मार रही है 

हमें तो मरना ही है 

क्योंकि जन गण मन के लिए 

सिर्फ मन की बातें होती है 

काम की नहीं


कमरा बंद,आँगन बंद 

गली-मुहल्ले बंद 

गाँव बंद,शहर बंद 

शहर का बाज़ार बंद 

राज्य बंद,देश बंद 

और ऐसा जिन्होंने किया 

उनकी बुध्दि भी बंद


खुलने के लिए समय चाहिए 

तब तक बढ़ने दो 

जमाख़ोरी,महंगाई

बेरोज़गारी,सिर्फ साक्षरता 

मानसिक तनाव और उजड़ने दो देश 

जब बंद बुध्दि खुलेगी

तब हम पूंजीवाद के गुलाम होंगे


सुनो सुधार हो...

जन गण मन के विचारों में 

अधिनायक के नीयत में 

भारत भाग्यविधाता के कार्यों में 

ख़राब सिस्टम में 

तब हम आत्मनिर्भर हो पायेंगे 

और गायेंगे....

जन गण मन अधिनायक जय हे 

भारत भाग्यविधाता जय हे.... 


#असकरन_दास_जोगी

Comments

Popular posts from this blog

दिव्य दर्शन : गिरौदपुरी धाम(छत्तीसगढ़)

पंथी विश्व का सबसे तेज नृत्य( एक विराट दर्शन )

Melody Queen सुरुज बाई खाण्डे