अहमियत

 #अहमियत 


भर कहाँ सकती है 

उसकी कमी को 

किसी और की मौज़ूदगी 

पता तो उसे भी है 

कितनी अहमियत है 

हमारे दिल में उनके लिए 


मन और आत्मा की ख़ूबसूरती 

के सामने 

बाहरी आवरण मायने नहीं रखते 

दाग चाँद में हो या उसके चेहरे में 

मुझे दोनों स्वीकार है


पता है....

हम उनके विचारों पर मरते हैं 

वरना खूबसूरत तो 

यहाँ हर लड़की है


किसी व्यक्ति की अहमियत 

तब बढ़ती है 

जब उसकी निष्ठा,समर्पण,विश्वास और ईमानदारी 

प्रतिबद्ध होती है


और अहमियत 

उनकी इस लिए है 

क्योंकि उनकी नज़रों में 

हमारे लिए सच्चा प्रेम और सम्मान है 

दिखावे के लिए तो 

दुनियाँ पलकों में बिठा सकती है |


#असकरन_दास_जोगी

Comments

Popular posts from this blog

दिव्य दर्शन : गिरौदपुरी धाम(छत्तीसगढ़)

पंथी विश्व का सबसे तेज नृत्य( एक विराट दर्शन )

खंजर