पिता परमपूज्य होते हैं

 #पिता_परमपूज्य_होते_हैं


पिता पथ प्रदर्शक हैं 

पृथ्वी में प्रत्येक पथ पर 

तभी तो...

पावन प्रेम लिए 

हमारे पास रहते हैं 

प्रलय के पल पल तक 


पिता पढ़ लेते हैं 

हमारी पुतलियों की भाषा 

जिन्हें पलकें छिपाना चाहती है 

पागलपन में


पिता हैं 

तो कुछ भी पर्याप्त नहीं 

अनंत इच्छाओं के 

पन्ने पलटते रहते हैं हम 

जीवन की पुस्तक में


पिता हमें 

पल्लवित करते रहते हैं 

अपने पुरुषार्थ से 

एक पौधे की तरह 

जिनमें उनके परवरिश से 

उनके सद्प्रकृति का पुष्प खिल सके


पालनहार होते हैं पिता 

संतान उनकी अनमोल पूंजी होती है 

प्राण से प्रिय...

पिता परमपूज्य होते हैं |


#असकरन_दास_जोगी

Comments

Popular posts from this blog

दिव्य दर्शन : गिरौदपुरी धाम(छत्तीसगढ़)

पंथी विश्व का सबसे तेज नृत्य( एक विराट दर्शन )

खंजर